Wednesday, May 15, 2024

धर्म, जाति व क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांग रही भाजपा : प्रतिभा

 

आपकी खबर, कुल्लू।

मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा प्रदेश में लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर भाजपा इस उपचुनाव में वोट मांग रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी दो ऐसी जटिल समस्याओं ने आज देश एवं प्रदेश को घेर रखा है जिससे लोग बेहद परेशानी में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था वह भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वायदा किया उसे उसने हर हाल में पूरा किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जो विकास किया किए उनके काम पर कांग्रेस वोट मांग रही है,जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र के नाम पर वोट मांग रहें है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से लोगों आग्रह किया कि वह उन्हें वोट देकर सफल बनायें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts