Friday, May 3, 2024

नहीं रहे पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता जीएस बाली, एम्स में ली अंतिम सांस

आपकी खबर, नगरोटा बगवां।

 

 

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता 67 वर्षीय जीएस बाली का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बाली काफी समय से अस्‍वस्‍थ चल रहे थे ऐसे में वे एम्स, दिल्ली में उपचाराधीन थे। बीती रात उन्होंने एम्स में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई, 1954 को जन्में जीएस बाली नगरोटा बगवां से चार बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रहे। जीएस बाली वर्ष 1990 से 1997 तक कांग्रेस के विचार मंच के संयोजक, सेवादल के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव जैसे पदों पर रहे। वर्ष 1998 में वह पहली बार नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार 2003, 2007 और 2012 में यहां से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। 2003 और 2007 में वह कैबिनेट मंत्री रहे।

बहरहाल उनके निधन के चलते प्रदेश में शोक की लहर है। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को आज हिमाचल लाया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts