Saturday, June 1, 2024

मनाली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 पर्यटकों की मौत

आपकी खबर, मनाली।

पर्यटन नगरी मनाली में चुंबक मोड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
हादसे में 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7  घायल हुए हैं। घायलों को मनाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार ये पर्यटक रोहतांग से मनाली की ओर आ रहे थे। इस दौरान चुंबक मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
पुलिस के अनुसार गाड़ी नंबर (HP-58 5973) रोहतांग के समीप से पर्यटकों को लेकर मनाली की आ रही थी। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को मनाली अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जिनका उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts