Saturday, May 18, 2024

हिमाचल में सेमीफाइनल 4/0 से जीती कांग्रेस, फाइनल भी हम ही जीतेंगे : रोहित ठाकुर

आपकी खबर, जुब्बल

 

जुब्बल-नावर-कोटखाई में पेयजल व बाग़वानी में सिंचाई की समस्याओं को देखते हुए विधायक प्राथमिकता के तहत पेयजल व सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने देवगढ़, घुंडा और हिमरी पंचायत में जन आभार कार्यक्रम के दौरान जन सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2012-17) में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पूरे जुब्बल-नावर-कोटखाई के लिए ₹63 करोड़ रुपए आबंटित हुए जिसमें कोटखाई के लिए ₹36 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से लम्बित पड़ी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि घुंडा पंचायत के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत गिरी नदी से उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं जिसे आगे भी ज़ारी रखा जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में जनता ने कांग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता में वापसी करेंगी। उन्होंने देवगढ़, घुंडा और हिमरी की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को चरणबद्ध तऱीके से समाधान करने बारें आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम में जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, देवगढ़ पंचायत की प्रधान रंजना शर्मा, उप प्रधान पवन शर्मा, हिमरी पंचायत के प्रधान सुनील चौहान, उप प्रधान विकास और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts