Sunday, May 19, 2024

कांग्रेस के कार्यों का श्रेय लेना भाजपा की पुरानी आदत : रोहित ठाकुर

आपकी खबर, जुब्बल।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों का श्रेय लेना भाजपा की पुरानी आदत हैं। यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र की हँस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा पंचायत में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चार वर्षों तक भाजपा सरकार ने क्षेत्र की सुध तक नही ली और अब पूर्व कांग्रेस कार्यकाल (2003-2007) की विद्युतीकरण के क्षेत्र में अति महत्वाकांक्षी सावडा-कुडडू विद्युत प्रोजेक्ट 111 मेगावाट परियोजना बनकर तैयार हुई है तो भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मची गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि ₹2100 करोड़ की लागत से निर्मित सावड़ा- कुडडू विद्युत प्रोजेक्ट की आधारशिला पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 जून 2005 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह और ऊर्जा मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स ने रखी थी। उन्होंने कहा कि सावड़ा- कुडडू विद्युत प्रोजेक्ट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की दूरगामी सोच और मज़बूत संकल्प के चलते बन पाया हैं जिसमें भाजपा नेताओं का कोई योगदान नही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा की भाजपा नेता कांग्रेस के कार्यो का श्रेय लेने की बजाय केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2015 में हिमाचल के लिए घोषित 69 नैशनल हाइवे जिसमें 5 हाइवे जुब्बल नावर कोटखाई के भी शामिल हैं उनके बारें में जनता को स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई की हर क्षेत्र में घोर अनदेखी हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाग़वानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने हँस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लम्बित पड़े कार्यो को गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को उप चुनाव में 4-0 से मिली शिकस्त से जनता ने साफ़ संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की 2022 में विदाई तय है और कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने हँस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत हँस्टाड़ी की प्रधान पम्पा देवी टिक्कर पंचायत के उप प्रधान शशि मोहन रान्टा शरौंथा पंचायत के उप प्रधान अनुज रामसेठ और पंचायत समिति सदस्य ज्ञानपति देवी आदि मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts