Sunday, May 19, 2024

सावड़ा- कुडडू प्रोजेक्ट कांग्रेस की देन : रोहित ठाकुर

आपकी खबर, जुब्बल।

सावड़ा- कुडडू विद्युत परियोजना- 111 मेगावाट पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने शराचली की रावीं और भोलाड़ पंचायत में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2005 में पब्बर वैली कॉरपोरेशन का गठन कर 19 जून, 2005 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व ऊर्जा मंत्री विद्या स्टोक्स के साथ उन्होंने भी सावड़ा- कुडडू विद्युत परियोजना का शिलान्यास व कार्य प्रारंभ करवाया था। रोहित ठाकुर ने कहा कि एशियन विकास बैंक के माध्यम से पूर्व कांग्रेस सरकार की विद्युतीकरण के क्षेत्र में अतिमहत्वाकांक्षी सावड़ा कुडडू विद्युत 111 मेगावाट परियोजना ₹2100 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सावड़ा कुडडू विद्युत परियोजना के अंतर्गत शराचली क्षेत्र की 9 पंचायतों की LADA (Local Area Development Authority) की नीति के तहत लम्बित राशि को ज़ारी करने व प्रभावित क्षेत्र की अन्य समस्याओं का निपटारा करने बारें सरकार और कॉर्पोरेशन के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाग़वानी, बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने रावीं और भोलाड़ पंचायत की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लम्बित पड़े कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में जनता ने कांग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने रावीं और भोलाड़ की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने रावीं और भोलाड़ पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल है। विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याओं को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, रावीं पंचायत की प्रधान सुधीरा पनाटु, उप प्रधान गुमान सिंह, भोलाड़ पंचायत की प्रधान सुरेखा ठाकुर, उप प्रधान किशोरी लाल, पंचायत समिति सदस्य संधिरा पोषेट आदि मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts