स्पोर्ट्स

हिमाचल में खेलों को मिलेगा बढ़ावा, सरकार बनाएगी खेल नीति

 

खेल मंत्री पठानिया ने दिए संकेत, सरकार जल्द ही खेल नीति को लांच करेगी

 

ऊना। हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम सरकार खेल नीति बनाने की तैयारी में है। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इसके संकेत भी दे दिए हैं।

राकेश पठानिया और हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर व संघ के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार में हुई बैठक के दौरान ओलंपिक संघ ने प्रदेश सरकार के समक्ष खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुछ खाका भी रखा। वहीं इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खेल नीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। ओलंपिक खेल संघ द्वारा आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

बैठक में ओलंपिक खेल संघ में शामिल किए गए विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वीरेंद्र कंवर ने ओलंपिक संघ के प्लान का खुलासा किया। खेल मंत्री राकेश पठानिया से भी खेल गतिविधियों के बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से यथासंभव मदद प्रदान करने का आह्वान किया गया।

ओलंपिक खेल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ कृतसंकल्प है। वहीं आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के खेल गतिविधियों को लेकर भी खेल मंत्री के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती के तहत प्रदेश में खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल नीति को बनाने की भी मांग की गई है। बैठक का खुलासा करते हुए खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही खेल नीति को लांच करने वाली है। जिसके चलते ओलंपिक संघ के साथ विस्तृत विचार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button