Sunday, May 19, 2024

मिठाई व फल बांटकर मनाया राकेश बबली का जन्मदिन

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश श्रम कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश बबली के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई एवं फल बांटकर जन्मदिन मनाया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने बताया कि शनिवार को डॉ. राकेश बबली के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में मिठाई और फल बांटे।

संजीव पिंकू ने कहा कि राकेश बबली के कुशल नेतृत्व में 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा विशेष भूमिका निभाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी बूथों में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में अवगत करवाएगा, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री प्रेम चौहान, इंदर ठाकुर, उपाध्यक्ष जिया लाल, सुभाष वर्मा, हिमांशु जसरोटिया, सुशील चौहान, हितेंद्र सिंह, मोहिंदर कमल सहित पंकज ठाकुर, जयचंद, गोपाल सिंह वर्मा, रामेश्वर शर्मा, गीत शर्मा, मेहर चंद, कांति भूषण शर्मा, राकेश वर्मा आदि ने बधाई दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts