Thursday, May 16, 2024

संतोषी नगर-कायना सड़क होगी पक्की, टेंडर आबंटित : रोहित ठाकुर

आपकी खबर, जुब्बल। 

सड़कें पहाड़ों को जोड़ने का जहां एक मात्र साधन हैं वहीं क्षेत्र की आर्थिकी, बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत कोट-कायना में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों को प्राथमिकता देकर गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष ठियोग-हाटकोटी सड़क का कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि बुशैहर क्षेत्र को जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण संतोषी नगर से कायना सड़क को पक्का करने के टेंडर आबंटित कर दिए गए हैं जिसे जल्द ही पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए गत्त चार वर्षों से लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति प्रदान करने और सड़कों के कछुआ चाल से चले हुए कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई में हर क्षेत्र का एक समान और समग्र दृष्टिकोण के साथ विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी ज़ारी रखा जाएगा।

रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में जनता ने काँग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ काँग्रेस सरकार सत्ता में वापसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने कोट-कायना पंचायत की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कोट-कायना पंचायत के काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं।

विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याओं को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। कई वर्षों से लम्बित चीवा-बाड़ी सड़क को पास करवाने के लिए कोट-कायना की जनता की ओर से ग्राम पंचायत के प्रधान रूपिंदर धाल्टा ने विधायक रोहित ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया। जन आभार कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कोट कायना के प्रधान रूपिंदर धाल्टा, उप प्रधान गोपी लाल, पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, पूर्व प्रधान प्यारे लाल, एडवोकेट लोकिन्दर शर्मा, रामलाल केस्टा, राजेश, बीडीसी सदस्य रंजु शर्मा, मुनीश शर्मा, झड़ग पंचायत के प्रधान अशोक सारटा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चंद्रर रांगटा, उप प्रधान प्रकाश, सारी पंचायत की प्रधान अनु रांगटा, उप प्रधान फैमोदीन, जय पीढ़ी माता पंचायत के उप प्रधान विनोद मोख्टा, नकराड़ी पंचायत के उप प्रधान मोनू ब्रागटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकपाल छाजटा, कैलाश मांटा, हरीश शर्मा, गोपाल उमटा मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts