Sunday, May 19, 2024

सीएम जयराम के पास फरियाद लेकर पहुंची वृद्ध महिला

आपकी खबर, शिमला।

सीएम जयराम ठाकुर से मिलने एक फरियादी वृद्ध महिला रिज पहुंच गई। इस दौरान उन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। वृद्ध महिला बार बार मुख्यमंत्री से मिलने की जिद कर रही थी। जयराम ठाकुर रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री को महिला की सूचना मिली तो जयराम ठाकुर खुद उनसे मिलने पहुंच गए। वृद्धा ने मुख्यमंत्री को लिखित में अपनी फरियाद सुनाई।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय राजो देवी ढली सब्जी मंडी में 40 वर्षों से दुकान चला रही है। नगर निगम की ओर से सड़क को चौड़ा करने को लेकर साथ लगते अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसके चलते उनकी दुकान भी हटाई गई है। इससे पहले भी महिला सीएम से एक बार मिल चुकी है। राजो देवी के बेटे प्रदीप का कहना है कि कि वे 40 साल से यहां दुकान कर रहे हैं और यही उनकी रोजी रोटी का मुख्य साधन है। इससे पूरे परिवार का पालन पोषण होता है। सीएम ने वृद्धा की बात सुनकर उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts