Sunday, May 19, 2024

विजय अग्निहोत्री बोले युवा खेलों की तरफ दें ध्यान, नशे से रहें दूर

 

आपकी खबर, नादौन। 

हिमाचल प्रदेश चैस एसोसिएशन के सौजन्य से चेलसोजी संस्था द्वारा नादौन में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आरंभ हुआ। नादौन के निकट राजेंद्रा पैलेस होटल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर खेल को बढ़ावा मिलना चाहिए तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों से युवाओं को नशों से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने चैस एसोसिएशन के इस प्रयास की जमकर सराहना की। जानकारी देते हुए आयोजक मंडल की ओर से किशन चंद तथा विमल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 8 और अंडर 14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चे भाग ले रहे हैं। दोनों ही वर्गों में दो- दो खिलाड़ी चुने जाएंगे। जो मई माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग के लिए गुजरात में तथा अंडर 8 वर्ग के लिए आंध्रप्रदेश में आयोजित होगी। मुख्य अतिथि विजय अग्निहोत्री ने भाग ले रहे बच्चों से बात की तथा उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंडल भाजपा से सुरेंद्र शिंदा, सुनील शर्मा सहित आयोजक मंडल सारिका ठाकुर, किशोरी लाल ब नीरज गुलेरिया उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts