Wednesday, May 15, 2024

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : रुमित ठाकुर

  • राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : रुमित ठाकुर
  • कहा, सभी सरकारों ने स्वर्ण समाज के नाम पर लोगों को ठगा
  • हमारी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से

आपकी खबर, शिमला। 

स्वर्ण समाज को इकट्ठा करने का दावा करने वाली राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। स्वर्ण समाज के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात की है। हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम जातिगत आरक्षण के खिलाफ है। डंके की चोट पर इसका विरोध करते रहेंगे। हां आरक्षण अगर आर्थिक आधार पर दिया जाता है तो हम इसके साथ खड़े होंगे।

ठाकुर शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की लड़ाई उन राजनीतिक दलों से है जिन्होंने हिमाचल में एक समान विकास का दावा किया था। जबकि वास्तविकता कुछ और है। आज प्रदेश का बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गया है। ओल्ड पेंशन और नई पेंशन के बारे में कोई पॉलिसी तक नहीं बनाई गई है।

रुमित ठाकुर ने कहा की हम बिना पेंशन के चुनाव लड़ेंगे। हमारा कोई भी नेता पेंशन का हकदार नहीं होगा। उन्होंने एक और सवाल के जवाब में कहा कि हमारे संपर्क में सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। हमारी पार्टी बिना भेदभाव के समान विकास कराएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts