- हिमाचल में बजा चुनावी डंका, मतदान की तिथि घोषित
- पहली बार महिला संचालित बूथ बनाए जाएंगे
- 80 साल से उपर बुजुर्ग घर बैठे कर सकेंगे मतदान
आपकी खबर, शिमला।
हिमाचल प्रदेश में चुनावी डंका बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल में चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम स्वंतत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराए जाएंगे।
चुनाव के दौरान पहली बार महिला संचालित बूथ बनेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को और ज्यादा सशक्तिकरण करना होगा। 80 साल के उपर के बुजुर्ग घर बैठे मतदान कर सकेंगे। वोटिंग एप के जरिए सभी प्रत्याशी का डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी शामिल होगा।
राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि 8 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव के दौरान सारी सीमाएं सील रहेंगी। चुनाव के दौरान नए मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा।