Saturday, July 27, 2024

करसोग के दो मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारी करवाएंगी चुनाव संपन्न

  • करसोग के दो मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारी करवाएंगी चुनाव संपन्न
  • महिला पुलिस कर्मचारी ही संभालेंगी मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था  

आपकी खबर, करसोग। 

जिला मंडी के करसोग निर्वाचन क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। प्रदेश में आगामी 12 नव बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन क्षेत्र करसोग के 110 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इनमें से 2 मतदान केंद्रों पुराना बाजार व ममेल में महिला कर्मचारियों को चुनाव संपन्न करवाने का दायित्व सौंपा गया है। इन दोनों केंद्रों में मतदान प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए महिला कर्मचारियों को एस.डी.एम. कार्यालय के सभागार में मतदान करने संबधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एस.डी.एम. करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इन दोनों मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किया जाएगा। मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस कर्मचारी ही तैनात की जाएंगी।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात की गई महिला कर्मचारियों को ई.वी.एम. व वी.वी.पैट मशीनों का संचालन व रख-रखाव की जानकारी प्रदान की गई है। मतदान के दौरान अपनाए जाने वाली अन्य विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाओं जैसे कि मॉक पोल करवाना, ई.वी.एम. मशीनों को स्थापित करना, मतदान के बाद ई.वी.एम. को बंद करने के लिए महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए भी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के अलावा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई सभी महिला कर्मचारियों को चुनाव से एक दिन पूर्व अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र स्थापित करना होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts