Search
Close this search box.

प्रतिभा बोलीं, समर्थक चाहते हैं कि वीरभद्र सिंह परिवार ही करें प्रदेश का नेतृत्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • प्रतिभा बोलीं, समर्थक चाहते हैं कि वीरभद्र सिंह परिवार ही करें प्रदेश का नेतृत्व
  • विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी को दिया शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता
  • बोले, सर हम हिमाचल जीत रहे हैं, राहुल बोले वेट एंड वॉच
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने की राहुल गांधी से मुलाकात

आपकी खबर, शिमला। 

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिले। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का फीडबैक भी दिया। विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि सर हम हिमाचल में जीत दर्ज कर रहे हैं। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वेट एंड वॉच।

गौरतलब है कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल नहीं आ सके थे। ऐसे में उन्हें हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया गया।

विक्रमादित्य सिंह के साथ पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हॉलीलॉज से हिमाचल प्रदेश की जनता का भावनात्मक रिश्ता है। 60 साल तक हमारे परिवार ने देश और प्रदेश की सेवा की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने जिस तरह से प्रदेश की सेवा की है, पूरे प्रदेश को अपना परिवार माना है। इस तरह कोई और दूसरा नहीं कर सकता। प्रदेश के लोग हॉलीलॉज को लेकर भावुक हैं। समर्थक चाहते हैं कि वीरभद्र सिंह परिवार आगे भी प्रदेश का नेतृत्व करें।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Comment

और पढ़ें