Saturday, April 27, 2024

लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर गिरने से सहमे लोग, 25 घरों के लोग घरों में रहे कैद

  • लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर गिरने से सहमे लोग, 25 घरों के लोग घरों में रहे कैद

आपकी खबर, लाहौल-स्पीति।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी के मूर्तिचा गांव के सामने यनीगंग ग्लेशियर टूटकर गिर गया। इससे यहां के करीब 25 घरों के लोग सहम गए। जान बचाने के लिए लोग दिन भर अपने ही घरों में कैद रहे।
स्थानीय लोगों की माने तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी में ग्लेशियर टूटने और हिमखंड गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि नवंबर में पहली बार ऐसी घटना हुई है। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय लोग अपने दिनचर्या के कामों में लगे थे। जैसे ही पहाड़ की चोटी से ग्लेशियर टूटा तो इससे उठे बर्फ के बवंडर ने आसपास के चार गांवों रालिंग, मूर्तिचा, नुकर और जगला के तकरीबन 25 घरों की आबादी को कुछ समय के लिए घरों में कैद कर लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts