- क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में भर्ती
- उनके लाखों प्रशंसक जल्द ठीक होने की कर रहे दुआ
आपकी खबर, शिमला।
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना के बाद मर्सिडीज कार में भीषण आग भी लग गई थी। यह हादसा शुक्रवार तड़के रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 को बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अब यहां से देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। उनके लाखों प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
पुलिस को दिए बयान में खुद पंत ने बताया कि अचानक झपकी आई और उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद गाड़ी में आग लग गई। उसके बाद उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर जान तो बचाई लेकिन बुरी तरह से झुलस गए थे। पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि यदि वे कार से नहीं निकल पाते और जरा भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी। हादसे में उनके शरीर पर गहरे घाव भी आए हैं।