Friday, May 17, 2024

मौसम : हिमाचल में इस दिन बर्फबारी की संभावना

  • मौसम : हिमाचल में इस दिन बर्फबारी की संभावना
  • कुल्लू-लाहौल स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अलर्ट जारी

 

आपकी खबर, शिमला। 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार और शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में इस दौरान बारिश के आसार हैं। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

 

बर्फबारी की संभावना के चलते जिला कुल्लू के साथ लाहौल स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

खासकर पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग, हामटा पास और जलोड़ी दर्रे का रुख न करने की हिदायत दी है। हिमाचल परिवहन निगम ने भी बस चालकों को खराब मौसम तथा तापमान गिरने से जम रही सड़कों पर किसी तरह का जोखिम न उठाने को कहा गया है।

 

राजधानी शिमला में इन दिनों पर्यटकों की खूब रौनक है। सभी होटल पैक हैं। अब बस इंतजार बर्फबारी का हो रहा है। मौसम के इस तरह करवट बदलते ही कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts