Saturday, May 18, 2024

मौसम अलर्ट : प्रदेश में 26 से फिर बारिश बर्फबारी की चेतावनी

  • मौसम अलर्ट : प्रदेश में 26 से फिर बारिश बर्फबारी की चेतावनी

आपकी खबर, शिमला। 24 फरवरी

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों शीत लहर का क्रम जारी है। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी भागों में शीत लहर चलने से पारा माइनस में चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आगामी 26 फरवरी से फरवरी से फिर मौसम करवट लेगा। तापमान शुन्य से नीचे होने से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञान केंद्र की माने तो दो दिन तक मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन इस अवधि के दौरान प्रदेश के तीन जिलों में अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना भी है। उधर अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन को भी अलर्ट रहने की सूचना जारी की गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts