Friday, May 3, 2024

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया

  • सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया

आपकी खबर, शिमला। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने आज शिमला के समीप घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका संघमित्रा’ कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण पर लगभग 14.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए पर्याप्त अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से छात्रों की सुविधा के लिए एक ब्वॉयज हॉस्टल निर्मित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होते ही 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों के अच्छे डिजाइन तैयार करने को कहा।

 

  • अचानक घण्डल पंचायत रुका सीएम सुक्खू का काफिला

हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के दौरे के बाद कुछ दूरी पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत के लिए घण्डल पंचायत के कुछ लोग आए थे। सुक्खू ने तुरंत काफिला रुकवा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

स्वागत करने वालों में ग्राम पंचयात घंडल के प्रधान हरिनन्द ठाकुर, उप प्रधान, देवराज ठाकुर, वार्ड सदस्य विदुषा, निताशा, महिला मण्डल घंडल हेमावती, लता चंदेल, कांता चंदेल, महिला मंडल मरहावग से उषा, पंचयात वासियों में हेमराज शर्मा, लेख राम, गीता राम, भगवती प्रसाद, कर्मचंद, प्रवीण ठाकुर, योगराज, प्रेम चंद व समस्त लोग शामिल रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts