हिमाचल

प्रतिभा सिंह बोलीं धैर्य रखें कांगड़ा को तरजीह देने के लिए सीएम सुक्खू से करूंगी बात

  • प्रतिभा सिंह बोलीं धैर्य रखें कांगड़ा को तरजीह देने के लिए सीएम सुक्खू से करूंगी बात

आपकी खबर, शिमला।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांगड़ा जिला के विधायक धैर्य रखें। उनकी भावनाओं का पार्टी ने हमेशा ख्याल रखा है और आगे भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मसले पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेंगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा जिला का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा जिला के विधायकों को तरजीह मिलेगी। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी से कई विधायकों में नाराजगी से पार्टी की राजनीति और ज्यादा गर्मा गई है। नाराज पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा विदेश चले गए हैं। उधर राजेश धर्माणी भी कुछ नाराज चल रहे हैं। दूसरी ओर ठियोग से जीतकर आए विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है।

 

प्रतिभा सिंह मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में “भारत जोड़ो यात्रा” के विस्तार के रूप में एक व्यापक संवाद कार्यक्रम “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट में जिन जिलों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने विधायकों को भी तवज्जो मिलेगी। नए चेहरों के साथ वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button