Monday, May 20, 2024

आग लगने से झुलसे दो बच्चों सहित तीन लोग

  • आग लगने से झुलसे दो बच्चों सहित तीन लोग

आपकी खबर, किन्नौर।

दर्दनाक हादसे में सांगला के सुंगरा पंचायत के बायूदा में दो मंजिला घर में आग लग गई। आग में दो बच्चों सहित तीन लोग झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है। घटना में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार चार भाइयों के संयुक्त दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में चार कमरे और एक रसोईघर राख के ढेर में तबदील हो गया है।

 

यह मकान विनोद कुमार नेगी, राजेंद्र नेगी, ज्ञान सागर नेगी और सनमजीत नेगी का था। मकान में आग लगने से राजेंद्र नेगी दो बच्चों के साथ फंस गए।

 

इस दौरान सुंगरा गांव के जगदीश नेगी ने साहस का परिचय देते हुए जान जोखिम में डालकर दो बच्चों और राजेंद्र नेगी को जलते घर से बाहर निकाला।

 

घटना में राजेंद्र नेगी के सिर, मुंह, हाथ, पैर, दोनों बेटियों और जगदीश नेगी के हाथ और पैर झुलस गए हैं। राजेंद्र नेगी को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उपचार चला है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts