Monday, May 20, 2024

छात्राओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत

आपकी ख़बर, बिलासपुर।

बिलासपुर जिला में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कुनाला में बस पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 36 छात्राओं सहित 42 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो छात्राओं का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। बस में कमला नेहरू महाविद्यालय दिल्ली की 30 छात्राएं, जीजेस मेरी महाविद्यालय दिल्ली की 7 छात्राएं, 4 टूर आयोजक और 3 बस स्टाफ के सदस्य थे। छात्राएं मनाली घूमने जा रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में यह हादसा हुआ। बस पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी और खुद भी घायलों को जिला अस्पताल और एम्स पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक छात्रा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो छात्राओं को पीजीआई रेफर कर दिया गया। छात्राएं वीरवार शाम को दिल्ली से मनाली के लिए रवाना हुई थीं। मृतका की पहचान कुशांगी आर्य (20) पुत्री मनोज आर्य निवासी पार्क साइड अपार्टमेंट कृष्णा सरोवर नजदीक इस्कॉन मंदिर जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। फरार चालक की तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत दी है। उपायुक्त, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान अंशिका श्रीवास्तव पुत्री प्रबोध चंद्र निवासी गांव सयाजंथ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अनुष्ठा पुत्री अनिल आचार्य निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, पारखी सेठी पुत्री संजील सेठी निवासी पश्चिम नई दिल्ली, मन्या अरोड़ा पुत्री आशीष अरोड़ा निवासी फेज 2 सेक्टर 5 नई दिल्ली, मैयथे लोहिया पुत्री राजेश कुमार निवासी दिल्ली, डिंपल सेन निवासी नई दिल्ली, दीक्षा पुत्री सुनील कुमार छतरपुर दिल्ली, शिवानी रावत पुत्री गुजेंद्र सिंह रावत निवासी न्यू दिल्ली, समीरा सतीजा पुत्री दिनेश सतीजा, पलक मोदी पुत्री विपिन मोदी निवासी नई दिल्ली।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts