Saturday, May 18, 2024

सड़क पर लावारिस पशु को बचाते बाइक सवार की मौत

  • सड़क पर लावारिस पशु को बचाते बाइक सवार की मौत

 

आपकी खबर, ऊना।

 

एक बाइक सवार को लावारिस पशु बचाने के चक्कर में जान गंवानी पड़ी। मामला ऊना जिला के अंब-ऊना मार्ग पर चुरड़ू का है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ पुत्र जगदीश चंद निवासी धंधड़ी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक मवेशी के बाइक के सामने आ गया, जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।

 

 

हादसे के सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमनाथ पल्लेदारी का काम करता था। एसपी अर्जित सेन ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts