Thursday, May 16, 2024

डॉ. राजीव बिंदल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सिद्धार्थन बने संगठन मंत्री

  • डॉ. राजीव बिंदल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सिद्धार्थन बने संगठन मंत्री
  • पवन राणा को बनाया दिल्ली भाजपा का संगठन मंत्री

 

आपकी ख़बर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में आज चर्चाओं का माहौल गर्म है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश भाजपा ने नया अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही सारी अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब भाजपा ने नई नियुक्तियों की सूचियां जारी कर दी।

 

बता दें कि कुछ वर्ष कुछ ही समय के लिए बनाए गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर पुनः विश्वास जताकर उन्हें हिमाचल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि बिंदल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफी करीबी हैं। इसके साथ ही उनका अनुभव पार्टी को नई ऊर्जा भी प्रदान करने में सक्षम है।

 

यही कारण है कि उन्हें प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने तथा आगे बढाने में पवन राणा अहम भूमिका निभाते हैं।

 

ऐसे में भाजपा ने उन्हें दिल्ली में कुछ कर दिखाने के लिए नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थन को हिमाचल भाजपा का महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। हिमाचल में यह नई नियुक्तियां किस कदर सफल साबित होगी यह वक्त ही बता सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के भीतर गुटबाजी के स्वर काफी समय से सुनने को मिल रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts