Saturday, May 4, 2024

गोलगप्पे बेचने वाले युवक ने लगाया फंदा, शक होने पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

  • गोलगप्पे बेचने वाले युवक ने लगाया फंदा, शक होने पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

आपकी खबर, ऊना।

जिला पुलिस ने उस समय युवक के अंतिम संस्कार को रुकवा दिया जब गांव वाले चिता को अग्नि दे ही रहे थे। मामला ऊना जिले के नंदपुर का है। यहां एक गोलगप्पे बेचने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह पुत्र सरवण निवासी वार्ड पांच नंदपुर ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी पत्नी मवेशियों के लिए घास लेने के लिए गई।

पत्नी जब घर लौटी तो भूपिंदर को फंदे पर झूलता पाया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर अंब पुलिस थाना की टीम ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। ऊना में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक क्षेत्र में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts