Saturday, May 18, 2024

नगर निगम शिमला को मिले नए महापौर-उपमहापौर

  • नगर निगम शिमला को मिले नए महापौर-उपमहापौर

 

आपकी खबर, शिमला।

 

नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत में आई कांग्रेस ने महापौर और उप महापौर का चयन कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे पसंदीदा पार्षद सुरेंद्र चौहान को मेयर बनाया गया है। महिलाओं को तरजीह देते हुए टूटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर बनाया गया है।

 

बता दें कि नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी को 24 वार्डों में जीत मिली, जबकि भाजपा को मात्र 9 वार्डों में जीत मिली है। इसके अलावा माकपा को एक सीट मिली है।

 

चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही एक नाम सुर्खियों में चल रहा था वो था सुरेंद्र चौहान का। सीनियर होने के साथ उन्हें काम का काफी तजुर्बा भी है। चौहान की अपने वार्ड सहित शहर में अच्छी पैठ भी है। यही कारण है कि उन्हें महापौर बनाया गया है।

 

शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला शहरी से विधायक हरीश जनारथा, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts