Sunday, May 19, 2024

बंदूक चलाने की ट्रेनिंग के दौरान अधिकारी से चूका निशाना, कांस्टेबल की टांग में लगी गोली, घायल

  • बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दौरान अधिकारी से चूका निशाना, कांस्टेबल की टांग में लगी गोली, घायल

 

आपकी खबर, शिमला।

 

प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं ट्रेनी अधिकारियों को बंदूक चलाने के दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान अचानक एक एचएएस अधिकारी का निशाना चूक गया। यह मामला शिमला के जुन्गा का है। यहां पर अधिकारी के बंदूक से निकली गोली सीधे एक पुलिस कांस्टेबल की टांग पर लग गई, जिससे कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में घायल कांस्टेबल को तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है।

 

कांस्टेबल की पहचान हेमराज के तौर पर हुई है। डॉक्टरों ने ऑप्रेशन के बाद टांग से गोली बाहर निकाली। कांस्टेबल की हालत काफी गंंभीर बताई जा रही है। छोटा शिमला थाना के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts