Friday, May 17, 2024

करसोग के बच्चों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग से की भेंट

आपकी ख़बर, शिमला।
युवा विधायक दीपराज भंथल के नेतृत्व में आज करसोग क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना-प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। करसोग क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 12 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली गए हैं। ऐसे में विधायक ने इन बच्चों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रूबरू करवाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के युवा विधायक दीपराज की यह सराहनीय पहल है। इस पहल के अंतर्गत बच्चों को अन्य राज्यों की विशेषताओं की जानकारी भी हो सकेगी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि जब भी इस तरह भ्रमण हो तो विशेष जानकारियों एवं किस्सों को अपनी नोटबुक में जरूर लिखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले समय में वह नोटबुक आनंदमयी स्मृति के साथ अनुभव का काम भी करेगी।


विधायक दीपराज ने खेल मंत्री के समक्ष रखा करसोग में स्पोर्ट्स एकाडमी खोलने का मुद्दा

विधायक दीपराज भंथल ने इस भेंटवार्ता के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष करसोग विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स एकाडमी खोलने संबंधी विषय को भी रखा। उन्हांने कहा कि करसोग क्षेत्र में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है लेकिन विडंबना यह है कि करसोग में खेल की एक भी अकादमी नहीं है। ऐसे में करसोग के युवाओं की सुविधा हेतु स्पोर्ट्स एकाडमी को स्थापित करना समय की प्रमुख मांग है। केंद्रीय खेल मंत्री ने उनकी मांग को ध्यानपूर्वक सुना और इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक दीपराज ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

बच्चों ने आईआईटी दिल्ली में प्राप्त की महत्वपूर्ण जानकारियां
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट करने के पश्चात करसोग क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। आईआईटी में बच्चों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं के बारे में जाना तथा विज्ञान विषय से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। इसके पश्चात बच्चों ने करसोग क्षेत्र के विधायक दीपराज का आभार व्यक्त किया। बच्चों ने उनसे आग्रह भी किया कि भविष्य में भी स्कूली विद्यार्थियों से इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए। वहीं विधायक दीपराज ने कहा कि वे बच्चों की मांग के अनुरूप आने वाले समय में अवश्य विद्यार्थियों से शैक्षणिक भ्रमण करवाएं ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts