Sunday, May 19, 2024

भाई के साथ झील में नहाने गए सेना के जवान सहित दोनों की दर्दनाक मौत

  • भाई के साथ झील में नहाने गए सेना के जवान सहित दोनों की दर्दनाक मौत

 

आपकी खबर, कांगड़ा। 

झील में चचेरे भाई के साथ नहाने गए सेना के जवान की डूबने से दर्दनाक मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा में पौंग झील की बाथू की लड़ी में रविवार को सेना के जवान 23 साल के रजत और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 26 साल का सुमित कुमार झील में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन डूबने से दोनों की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई थे। घटना का पता लगते ही स्थानीय गोताखोर और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन अभी तक इनका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ऊना जिले के दौलतपुर चौक के रहने वाले दोनों भाई यहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे।

 

दौलतपुर चौक के रहने वाले दोनों भाई अन्य दोस्तों के साथ पांडवों के बनाए बाथू की लड़ी देखने के लिए मोटरसाइकिलों पर पहुंचे थे। दोपहर बाद नहाते समय रजत और सुमित झील के गहरे पानी में उतर गए।

 

पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूब गए। अन्य दोस्तों ने इन्हें डूबते देखा तो सहायता के लिए शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

 

फिलहाल झील में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। सोमवार को फिर से इनकी तलाश शुरू की जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts