Saturday, May 18, 2024

हिमाचल में दिन दहाड़े महिला की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

  • हिमाचल में दिन दहाड़े महिला की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

 

आपकी खबर, क्राइम डेस्क। 

 

हिमाचल के पंडोह में 9 मील के पास एक अज्ञात महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। महिला के गले पर वार कर इसे मौत के घाट उतारा गया है। हत्या के बाद इसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि साथ लगते गांव की एक महिला को यह लाश दिखाई दी, जिसके बाद उसने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। महिला का कहना है कि सोमवार सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई तो वहां पर यह लाश नहीं थी।

 

जब वह दोपहर बच्चों को घर लेकर आ रही थी तो उसे झाड़ियों में यह लाश दिखी। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई है।

 

फिलहाल पुलिस के शक की सुई फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ओर घूम रही है, जिसके चलते पुलिस ने फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों से सभी मजदूरों का रिकॉर्ड मांगा है।

 

इसके अलावा पुलिस ने उन मजदूरों का भी विवरण मांगा है जो एक दो दिन से काम पर नहीं आ रहे हैं। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts