Saturday, May 4, 2024

पत्नी ने तेन्थे से मार डाला पति फिर खुद ही बुलाई पुलिस, गिरफ्तार

  • पत्नी ने तेन्थे से मार डाला पति फिर खुद ही बुलाई पुलिस, गिरफ्तार

 

आपकी खबर, सोलन।

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पहले पत्नी ने पति की हत्या की और शव को बेड पर रख दिया। उसके बाद खुद ही पुलिस बुला डाली। मामला कसौली का है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला ने फोन पर कसौली थाना में फोन कर बताया कि उसका पति के साथ झगड़ा हो गया है। लड़ाई में उसके पति को धक्का लग गया, जिस कारण वह गिर गया। अब उसके सिर से खून निकल रहा है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर डबल बेड पर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जांच करने पर पाया गया कि मृतक के सिर, माथे, नाक, दाहिने कान और गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे।

 

बताया जा रहा है कि महिला का पति नशे की हालत में था और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रोटी पलटने वाले पलटे से पत्नी ने उसके सिर पर कई वार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts