Saturday, May 18, 2024

रसोई में खाना बना रही नवविवाहिता को सांप ने डंसा, मौत

  • रसोई में खाना बना रही नवविवाहिता को सांप ने डंसा, मौत

 

आपकी खबर, ऊना।

 

ऊना जिला के बंगाणा में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता को सांप ने डंसा। मृतक महिला कंचन की मई महीने में ही शादी हुई थी।

 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

बताया जा रहा है कि महिला अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक वहां सांप ने उसे डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इसे यहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

 

हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन होशियारपुर के अस्पताल ले गए। यहां पर महिला की मौत हो गई। पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts