Thursday, May 16, 2024

शिमला में तीन भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए किसे सौंपी कमान

  • शिमला में तीन भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए किसे सौंपी कमान

 

आपकी ख़बर, शिमला।

प्रदेश भाजपा ने राज्य और जिला पदाधिकारियों की टीम घोषित करने के बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। शिमला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल तथा प्रदेश व जिला के वरिष्ठ नेताओं से गहन विचार विमर्श के उपरान्त भाजपा जिला शिमला के तीनों मण्डलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष शिमला प्रेम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कुसुम्पटी मण्डल का अध्यक्ष भारत भूषण, शिमला शहरी मण्डल का अध्यक्ष सुनील धर तथा शिमला ग्रामीण मण्डल का अध्यक्ष यशपाल ठाकुर को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 

नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को मण्डल के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के पश्चात जल्द ही मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts