Monday, May 20, 2024

24 दिनों बाद फिर दिखा तबाही का मंजर, बस के नीचे और मिले तीन शव

  • 24 दिनों बाद फिर दिखा तबाही का मंजर, बस के नीचे और मिले तीन शव

 

आपकी खबर, कुल्लू।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे तो दूसरी ओर नदी में दबी बस को निकालने का कार्य चल रहा था। मनाली में ब्यास में 24 दिन पहले पंजाब रोडवेज की बस बह गई थी। आज इतने दिन बीत जाने के बाद तीन और शव निकाले गए। इस बस में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे।

हिमाचल के कुल्लू जिले में भारी बारिश से हुई तबाही अब सामने आने लगी है। यहां मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं।

 

मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी से निकलने का कार्य शुरू किया। नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला जा रहा है।

 

इस दौरान बस के नीचे से दादा और मां बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में 32 साल की परवीन, उसकी पांच साल की बेटी अलवीर और अब्दुल शामिल हैं। बस के नीचे कई और शव दबे होने की आशंका है।

 

24 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता थे। इनमें से अभी तीन के शव मिले हैं। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts