Friday, May 3, 2024

सोलन के कंडाघाट ममलीग में दर्दनाक हादसा; मलबे में दबे दो परिवारों के सदस्य, दुःखद मौत

आपकी ख़बर, सोलन।
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के कहर जारी है। आज भी सोलन जिला के अंतर्गत कंडाघाट के धयवला गांव में भूस्खलन की चपेट में मकान आने से दो परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार मलबे में दबे सभी सातों की मृत्यु हो गई। उपमंडल की उपतहसील ममलीग के गांव जादोन, धयवला में बादल फटने से यह नुक़सान हुआ है। इससे दो मकान और एक गौशाला बह गई। बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। दो लोगों को बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts