Sunday, May 5, 2024

शिव मंंदिर में चल रही थी आरती, अचानक पहाड़ी दरकी, 25 से 30 लोग दबे, 5 शव निकाले, रेस्क्यू जारी

  • शिव मंंदिर में चल रही थी आरती, अचानक पहाड़ी दरकी, 25 से 30 लोग दबे, 5 शव निकाले, रेस्क्यू जारी

 

आपकी खबर, शिमला।

 

सावन के अंतिम सोमवार को भोले बाबा के दर्शन के लिए मंंदिर में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। आरती के समय काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। अचानक मंंदिर के ऊपर पहाड़ी दरकी। लोगों में अफरा तफरी का माहौल दिखा।

 

मामला शिमला के समरहिल के पास शिव मंंदिर का है। मंदिर के ऊपर भूस्खलन और पेड़ रहने से भारी तबाही हुई है।

सावन के सोमवार के चलते सुबह ही इस शिव मंदिर में लोगों की काफी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंदिर में 20 से 25 लोग मौजूद थे। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो गया।

 

इसके चलते मंदिर पूरी तरह से मलबे में दब गया है। मलबे में 25 से 30 लोगों के दबने की आशंका है। इसमें एक ही परिवार के 5 से ज्यादा लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर जेसीबी पहुंच चुकी है और 5 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी का रेस्क्यू का कार्य अभी जारी है।

 

जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है।

आस पड़ोस के कई लोग भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुजारी भी मंदिर में ही मौजूद थे। मौके पर अब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

 

दोपहर तक मलबे से सभी लोगों को बाहर निकालने का काम पूरा हो सकता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts