Monday, May 20, 2024

कंडा में बनेगा गलोट पंचायत के लिए स्टोरेज टैंक, दूर होगी पानी की किल्लत

  • कंडा में बनेगा गलोट पंचायत के लिए स्टोरेज टैंक, दूर होगी पानी की किल्लत

आपकी खबर, घणाहट्टी। 9 सितंबर, 2023

ग्राम पंचायत गलोट के लोगों की लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत जल्द पूरी होगी। स्थानीय लोग आए दिन पीने के पानी के लिए भटकते रहते थे। कभी पानी दसवें दिन सप्लाई होता था तो कभी 12वें दिन। जल शक्ति विभाग के पास लगातार ये शिकायतें मिल रही थी कि इस पंचायत में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। इसका बड़ा कारण यह भी होता था कि क्षेत्र में कोई भी पानी का स्टोरेज टैंक नहीं है।

स्थानीय लोग इस समस्या को लगातार सरकार और प्रशासन से पुरजोर उठा रहे थे। आखिरकार अब इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। करीब साढ़े 9 लाख की लागत से यह कार्य स्वीकृत भी हो गया है। इस टेंडर प्रक्रिया होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह टैंक करीब 1 लाख लीटर की क्षमता वाला होगा। इसके लिए कंडा जेल के आसपास भूमि का चयन पहले ही हो चुका है। स्थानीय विधायक विक्रमादित्य से भी इस मुद्दे को उठाया गया था। उन्होंने विश्वास दिलाया था कि जल्द ही इस मांग को पूरा किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts