Monday, May 20, 2024

भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा आनी के अध्यक्ष

  • भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा आनी के अध्यक्ष

 

आपकी खबर, आनी। 30 सितंबर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुल्लू जिला के अध्यक्ष जनेश ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व से विस्तृत चर्चा के बाद कुल्लू जिला के चारों युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों और जिला के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) को आनी युवा मोर्चा आनी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेन्द्र शर्मा पूर्व में रहे युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय हरीश शर्मा के छोटे भाई हैं।

भूपेंद्र शर्मा एक युवा चेहरा हैं और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा योगदान देते हैं । युवाओं एवं क्षेत्र के विकास में भूपेन्द्र शर्मा की अहम भूमिका है। भूपेन्द्र शर्मा ने अपना राजनीतिक जीवन युवा मोर्चा के आनी मण्डल के सचिव के रूप में शुरू किया।

जहां उन्होंने युवा मोर्चा को एक नई पहचान दिलाई और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ युवा मोर्चा के लिए काम करते रहे । भूपेन्द्र शर्मा को युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश ठाकुर, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार,आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, पूर्व एपीएमसी चैयरमेन एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, नरोतम ठाकुर, मंडी संसदीय आईटी संयोजक आशीष शर्मा समेत तमाम युवा मोर्चा व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts