Saturday, May 18, 2024

शिमला ग्रामीण की जनता को बड़ी राहत दे गई विकसित भारत संकल्प यात्रा

  • शिमला ग्रामीण की जनता को बड़ी राहत दे गई विकसित भारत संकल्प यात्रा
  • 6500 लोगों ने निःशुल्क करवाई स्वास्थ्य जांच, 57 पंचायतों की जनता को मिली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन, शिमला ग्रामीण भाजपा मंडल ने जताया पीएम मोदी का आभार
आपकी खबर, शिमला। 20 दिसंबर
बीते 20 दिनों से चली आ रही विकसित भारत संकल्प यात्रा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत देकर सम्पन्न हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से करीब 6500 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांचा गया। इतना ही नहीं क्षेत्र की 57 पंचायत के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी घरद्वार पर उपलब्ध हो सकी। जनसुविधा से जुड़ी इस पहल के लिए भाजपा मंडल शिमला ग्रामीण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का बुधवार को समापन हो गया। यह यात्रा 1 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चली। यात्रा के दौरान शिमला ग्रामीण की 57 पंचायतों का दौरा किया गया। यात्रा का मकसद केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, हर घर नल से जल, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विश्वकर्मा इत्यादि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। लोगों में इस दौरान काफी रुझान भी देखा गया।
हथकरघा व हस्तशिल्प निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि यात्रा का मकसद सभी योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उधर पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता ने यात्रा के दौरान उपस्थित रहे केंद्र और राज्य सरकार के उन सभी विभागीय कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह यात्रा सफल रही।
ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि बुधवार को यात्रा का समापन हो गया। यात्रा में स्वास्थ्य चेकअप के दौरान करीब 6500 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विकसित भारत का सपना देखा है, उस दिशा में यह कदम बहुत सराहा गया। इस रथ यात्रा को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एवं यात्रा कहा जा रहा है।
यात्रा के संयोजक भूपराम वर्मा और प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी रुझान देखा गया। विशेषकर महिलाओं में काफी उत्सुकता थी। स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने इस यात्रा को काफी सराहा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts