Friday, May 3, 2024

सेरी बंगलो स्कूल के छात्रों ने जाना कैसे करें प्राकृतिक खेती

  • सेरी बंगलो स्कूल के छात्रों ने जाना कैसे करें प्राकृतिक खेती

आपकी खबर, करसोग। 20 फरवरी

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो के एग्रीकल्चर संकाय के छात्रों ने मंगलवार को फिल्ड विजिट किया। इस दौरान बच्चों ने सुभाष पालेकर मिश्रित प्राकृतिक जीरो बजट खेती के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।

करसोग में लंबे समय से कार्य कर रही मास्टर ट्रेनर कला चौहान ने बताया कि उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक खेती के साथ साथ मोटे अनाज से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रकृति से उत्पन्न विघटन से ही खेतों के लिए जीवामृत, घन जीवामृत, दुष्पर्नी अर्क अग्नि अस्त्र, सप्तधन्य अंकुर के बारे में भी जानकारी दी।

 

चौहान ने बताया कि बच्चों को विलुप्त हो रहे पौष्टिक अनाजों के बीज दिखाकर छात्रों को उनकी बिजाई एवं उनकी गुणवत्ता के बारे में बता कर अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस विजिट के लिए प्रधानाचार्य एवं कृषि संकाय अध्यापक का भी आभार व्यक्त किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts