Friday, May 3, 2024

करसोग पुलिस ने नष्ट किए अवैध अफीम के 468 पौधे

  • करसोग पुलिस ने नष्ट किए अवैध अफीम के 468 पौधे
  • तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने बरामद की बिना लाईसैंस की बंदूक

आपकी खबर, करसोग। 23 अप्रैल

जिला मंडी के उपमंडल करसोग की दुर्गम पंचायत का में पुलिस ने अवैध तौर पर खेतों में लहलहा रही अफीम की खेती पर करवाई करते हुए तकरीबन 468 अफीम के पौधे नष्ट कर दिए हैं। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. करसोग एस.डी. वर्मा ने की है। काहणों पंचायत के शलानी गांव के भीम सिंह पुत्र जय नंद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि काहणों पंचायत के एक गांव में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना करसोग में प्रोवेशनर आई.पी.एस. रश्मि शर्मा तथा थाना प्रभारी मोहन जोशी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया तथा मौके का रुख किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वहां भीम सिंह के घर के पास खेतों में अफीम की फसल को लहलहाते हुए देखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत से अफीम के सभी पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया। अफीम के पौधे उखाड़ने के बाद पुलिस ने साथ लगते भीम सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के भीतर रखी एक बंदूक को कब्जे में लिया तथा मौके पर बंदूक का लाइसेंस मांगा गया। मौके पर बंदूक का लाइसेंस नहीं मिल पाया। जिसके चलते पुलिस की टीम ने बंदूक कोबापने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती करने के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अफीम के पौधों को नष्ट करने के बाद राजस्व विभाग को खेत की निशानदेही करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। निशानदेही के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अवैध तौर पर बंदूक रखने के जुर्म में भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts