Friday, May 17, 2024

करसोग पुलिस ने नष्ट किए 737 अफीम के पौधे

  • करसोग पुलिस ने नष्ट किए 737 अफीम के पौधे

 

आपकी खबर, करसोग। 30 अप्रैल

 

जिला मंडी के उपमंडल करसोग स्थित मैहरन क्षेत्र में करसोग पुलिस ने खेतों में लहलहा रही अफीम की फसल को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकरीबन 737 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए प्रोबेशनर आई.पी.एस. अधिकारी डी.एस.पी. एस.डी. वर्मा ने बताया कि अफीम की खेती को लेकर पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तरह मामला दर्ज कर लिया है। जुटाई गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर मैहरन के कांडी गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने धर्म सिंह पुत्र ठूनिया राम के घर के आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया। धर्म सिंह के घर के नीचे खेतों ने अफीम की फसल लहलहा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू कर दिया। करसोग थाना प्रभारी मोहन जोशी के नेतृत्व में टीम ने अफीम के खेत से पौधों को उखाड़ लिया। पुलिस ने खेतों से अफीम के 737 पौधे बरामद किए। पौधों को नष्ट करने के बाद क्षेत्र के पटवारी को मौके पर खेत की निशानदेही करने के लिए बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पटवारी ने कागजातों की छानबीन करने के बाद खेत का खसरा और खतौनी नंबर पुलिस की टीम को सौंप दिया है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले भी अफीम की खेती के 2 मामले पकड़े हैं। करसोग में हो रही अफीम की खेती को लेकर करसोग पुलिस अलर्ट मोड पर है। डी.एस.पी. करसोग एस.डी. वर्मा ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts