Saturday, May 4, 2024

प्रधानमंत्री मोदी की डायरी में असंभव शब्द नहीं : श्रीकांत

  • प्रधानमंत्री मोदी की डायरी में असंभव शब्द नहीं : श्रीकांत
  • अपना बूथ सबसे मजबूत से दिया जीत का मंत्र

आपकी खबर, शिमला। 3 अप्रैल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है उसे लक्षित करने के लिए हर कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम विकसित देशों की श्रेणी में आ गया है। यह बात लोकसभा चुनाव के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कही। वे बुधवार को हीरानगर स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डायरी में असंभव शब्द नहीं है। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 कभी हटेगी। यह कार्य सभी पार्टियों के लिए असंभव लग रहा था। बावजूद इसके पीएम मोदी ने इसे हटाने का जो कार्य किया है, उससे सभी परिचित हैं। यही कारण है कि देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल से नक्सलियों को खदेड़ने का कार्य भी जोरों से चल रहा है। कोरोना काल में भारत निर्मित वैक्सीन तैयार करने का जो लक्ष्य दिया उसे भी पूरा किया। ऐसे अनेकों उदाहरण है जिससे हमें अपने शीर्ष नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की अन्य पार्टियों को देश में हुआ भ्रष्टाचार मुक्त विकास रास नहीं आ रहा है। वे भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हुए हैं।

श्रीकांत ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत करने से भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ेगा। इसके लिए हमें बूथ पर मजबूती देनी होगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का प्रतिशत को अधिक बढ़ाने का मूल मंत्र भी दिया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन, राजीव सैजल, प्रेम ठाकुर, रवि मैहता, प्रमोद ठाकुर, अमित शर्मा, किरण बावा, प्यार सिंह कंवर, ईश्वर रोहाल सहित सभी मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts