Friday, May 3, 2024

बच्चों ने दिया धरती बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश

  • बच्चों ने दिया धरती बचाओ, जीवन बचाओ का दिया संदेश

आपकी खबर, कुल्लू। 22 अप्रैल

 

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान एवं रक्षा करना है। इस अवसर पर कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया छात्रों द्वारा स्लोगन, कविताओं, चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को सुंदर और हरा भरा बनाने का संदेश दिया।

कक्षा चौथी से पहला स्थान क्षितिज, दूसरा स्थान मयशा और तीसरा स्थान प्रिंशिका ने प्राप्त किया। कक्षा पांचवी से पहला स्थान शानवी सिंह , दूसरा मालविका और तीसरा स्थान अभिमन्यु ने प्राप्त किया। कक्षा छठी से पहला स्थान पर्निता, दूसरा स्थान रिजुल और तीसरा स्थान अपूर्वा और प्रज्वल ने प्राप्त किया। कक्षा सातवीं से पहला स्थान आर्या, दूसरा स्थान सिया और प्राची और तीसरा स्थान परनवी ने प्राप्त किया। कक्षा आठवीं से पहला स्थान रिद्धि, दूसरा स्थान नितिका और तीसरा स्थान कीर्ति ने प्राप्त किया।

 

स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार एवं प्रधानाचार्य रीतू चौहान ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा -पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी की रक्षा करें और इस को एक स्वस्थ और रहने योग्य ग्रह बनाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts