Monday, May 20, 2024

करसोग व चुराह ब्लॉक में दी किसानों को मिलेट्स की जानकारी

  • करसोग व चुराह ब्लॉक में दी किसानों को मिलेट्स की जानकारी

आपकी खबर, करसोग। 9 मई

मिलेट्स प्रमोशन कार्यक्रम के अंतर्गत करसोग और चुराग ब्लॉक में प्राकृतिक खेती कर रहे 1854 किसानों को चार प्रकार के मिलेट्स की जानकारी दी गई। यह जानकारी मास्टर ट्रेनर कला देवी ने दी। उन्होंने बताया कि हिमालयन रिवाइटलाइजिंग रेनफेड एग्रीकल्चर पालमपुर के माध्यम से किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके तहत कोदरा, कोनी, शौंक बाजरा के बीज बांट रहे हैं, ताकि लोग इन पौष्टिक अनाजों को खाएं भी और उगाएं भी।

इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे शरीर में लगने वाली घातक बीमारियां जैसे बीपी, शुगर, कैंसर, अधरंग इत्यादि बीमारियों से छुटकारा मिल सके। इतना ही नहीं हमारा शरीर भी स्वस्थ रहे और आने वाली पीढ़ियां व नस्ल भी रोग मुक्त रह सके। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सहित सुनीता देवी सहित काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts