Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    • बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत

    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत

    बोले, भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर

    मोदी सरकार ने निराशा से विश्वास और फ्रैजाइल से रोबस्ट अर्थव्यवस्था तक भारत को पहुंचाया

    आपकी खबर, शिमला।

    8 फरवरी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से भारत एक स्पष्ट लक्ष्य और तय मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत अस्थिरता और आर्थिक निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में निर्णायक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों के कारण भारत आज विश्व की शीर्ष मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में चौथे स्थान पर सम्मानपूर्वक खड़ा है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह बात केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि बजट 2026 निरंतरता का बजट है, जिसमें स्थिरता, सर्वसमावेशिता और सतत विकास पर जोर दिया गया है। यह बजट “Action over Ambivalence, Reform over Rhetoric और People over Popularity” के सिद्धांतों पर आधारित है — यानी दुविधा नहीं, निर्णायक फैसले; केवल घोषणा नहीं, वास्तविक सुधार; और लोकप्रियता नहीं, जनशक्ति सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में सात प्रमुख आधार स्तंभ तय किए हैं — मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती, विरासत संरक्षण, MSME सशक्तिकरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, सतत विकास और आर्थिक स्थिरता। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ाकर लगभग ₹12.5 लाख करोड़ किया गया है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च का अर्थव्यवस्था पर कई गुना सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होता है।

    शेखावत ने कहा कि भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में बड़ी छलांग लगाई है — जो देश 2014 में मोबाइल निर्माण नहीं करता था, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता और निर्यातक है। बजट में बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और केमिकल पार्क जैसे भविष्य के क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ₹100 करोड़ का ग्रोथ फंड, TReDS प्लेटफॉर्म के विस्तार और सस्ते क्रेडिट की व्यवस्था की गई है। टियर-2 और टियर-3 शहरों को सिटी इकोनॉमिक हब के रूप में विकसित करने, पर्यटन और विरासत शहरों को विशेष रूप से सशक्त करने तथा शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, किसान कल्याण और गरीब कल्याण है। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और तेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि बजट निर्माण से पहले हजारों युवाओं से सुझाव लेकर शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता आधारित रोडमैप तैयार किया गया है।

    शेखावत ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबिलिटी आज राष्ट्रीय सुरक्षा के भी मूल मंत्र बन चुके हैं। बजट 2026 भारत को विकसित, सक्षम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी दस्तावेज है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर एमएसएमई केंद्रीय बजट 2026 केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ग्रीन हाइड्रोजन तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर्यटन और विरासत संरक्षण बजट 2026 भारत की अर्थव्यवस्था महिला सशक्तिकरण मिशन 2.0 मेक इन इंडिया मोदी सरकार 11 साल युवा रोजगार विकास शिमला प्रेस वार्ता सशक्तिकरण सेमीकंडक्टर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    February 6, 2026

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड

    February 5, 2026

    वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • मोदी सरकार ने ट्रेड डील में बागवानों के हितों की पूरी सुरक्षा की : जयराम ठाकुर
    • बजट 2026 निरंतरता और निर्णायक नीतियों का बजट : गजेंद्र शेखावत
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.