Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    नशा, हत्या और गैंगवार की घटनाओं ने खोली सरकार की पोल, प्रशासन बना मूकदर्शक
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    नशा, हत्या और गैंगवार की घटनाओं ने खोली सरकार की पोल, प्रशासन बना मूकदर्शक

    आपकी खबर, शिमला।

    15 मार्च। हिमाचल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन नशे के मामलों, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाओं ने साबित कर दिया है कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार प्रदेश के निजी नशा मुक्ति केंद्रों में रहस्यमयी मौतों की घटनाएं सामने आ रही हैं और नशा निवारण बोर्ड के पास प्रदेश भर से 10 से 12 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे स्पष्ट होता है कि सरकार नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं।

    विपिन सिंह परमार ने कहा कि दूसरी ओर बिलासपुर में भेड़पालक की निर्मम हत्या की घटना ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैसों के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गया। इसी तरह मखनूमाजरा गोलीकांड के मामले में भी 15 दिन बाद तक मुख्य आरोपी का पुलिस के हाथ न लगना कानून व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस द्वारा 130 ग्राम से अधिक हेरोइन और 117 ग्राम चरस बरामद किए जाने के मामले सामने आए हैं, जिससे साफ है कि नशे का जाल प्रदेश में तेजी से फैल रहा है और सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है।

    विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है कि “जब राजा सोता है तो चोर जाग जाते हैं।” कांग्रेस सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और प्रशासनिक ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, अन्यथा प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा जनता की सुरक्षा और प्रदेश की शांति के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    February 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.