Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    • तमिलनाडु में BJP-RSS को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • परिसीमन को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, देश को बांटने की राजनीति का आरोप
    • PMGSY-III को 2028 तक विस्तार, ₹83,977 करोड़ से ग्रामीण भारत को नई रफ्तार: डॉ. बिंदल
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    आपकी खबर
    Subscribe
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • ऊना
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • देश
    • राजनीति
      • चुनाव
      • कर्मचारी राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
      • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    ऊना

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 15, 2026Updated:April 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    आपकी खबर, बंगाणा (ऊना)।

    15 मार्च। ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगीपंगा में रविवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने की।

    शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा उनके कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

    अपने संबोधन में आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को अनेक महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान किए गए हैं, लेकिन आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग इनके प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि यदि अनुसूचित जाति वर्ग के किसी व्यक्ति के साथ अत्याचार होता है तो वह आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। आयोग ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।

    डॉ. अंबेडकर के विचारों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करते रहो। संघर्ष के बिना कौमें बिखर जाती हैं।” उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अंबेडकर ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा, सरकारी नौकरियों और विधायिका में आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश समन्वयक अनुसूचित जाति विभाग लेख राज भारती, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग बलराम महे, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कुटलैहड़ गुरपाल कलसी,राज महे राष्ट्रीय दलित आंदोलन महासचिव,  चरणी देवी, सुषमा देवी और नीलम देवी, महिंदर सिंह लाठियानी, रमेश बंगा, गुलजारी लाल, दुर्गा दास और राकेश कटनोरिया,सत्या देवी के अतिरिक्त कार्यक्रम में कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल, बीडीओ किशोरी लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आवास पंडित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #Himachal #Himachal Government #News update #Una News Congress HP Kuldeep Kumar Sukhvinder Singh Sukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    Next Article कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    aapkikhabar
    • Website

    Related Posts

    हरोली उत्सव: पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी एवं विशेष गतिविधियों रहीं आकर्षण केंद्र

    April 14, 2026

    ऊना में दरिंदगी: अमरूद तोड़ने पर मासूम को पेड़ से बांधकर पीटा, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

    April 5, 2026

    उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Recent Posts
    • ऑकलैंड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
    • भीषण गर्मी पर योगी की चेतावनी: 34,000 मेगावाट बिजली की तैयारी, जनता से सतर्क रहने की अपील
    • महिला आरक्षण से खत्म होगा परिवारवाद, इसलिए घबराया विपक्ष: पंकज चौधरी
    • 255 रन का पहाड़ बना मुश्किल, पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
    • हिमाचल में विकास को रफ्तार: 6000 करोड़ सड़कों पर खर्च : विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      © 2026 Aapki Khabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.