Friday, April 26, 2024

अश्वनी ठाकुर से मिला वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

आपकी खबर, शिमला। 

वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोशियन की शिमला की नव निर्वाचित इकाई की कार्यकारिणी ने एसोसिशन के प्रधान प्रकाश बादल की अध्यक्षता में आज हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अश्वनी ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और सभी को बधाई दी।

अश्वनी ठाकुर ने इस अवसर पर एक अनौपचारिक संबोधन में कहा कि वो कर्मचारी हित के लिए कार्य करते हैं और कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। अश्वनी ठाकुर ने इस अवसर पर वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वो वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर न केवल गौर करेंगे, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने अश्वनी ठाकुर को वन विभाग परिसर में कर्मचारियों की समस्याएँ सुनने के लिए आने का निमंत्रण भी दिया। वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के प्रधान प्रकाश वादल ने इस अवसर पर बताया कि वो शीघ्र ही अश्वनी ठाकुर को वन विभाग कर्मचारियों के बीच बुलाकर सम्मानित करंगे और उनका स्वागत भी किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts